लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद एफसी ने ओडिशा एफसी पर 1-0 की जीत से शुरू किया आईएसएल अभियान

By भाषा | Updated: November 23, 2020 22:33 IST

Open in App

बेम्बोलिम (गोवा), 23 नवंबर पदार्पण कर रहे एड्रियाने संताना के पेनल्टी स्पॉट पर किये गये गोल से हैदराबाद एफसी ने सोमवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में अपना अभियान ओडिशा एफसी पर एकमात्र गोल से मिली जीत से शुरू किया।

संताना ने 35वें मिनट में मिली स्पॉट किक को गोल में तब्दील किया जिससे हैदराबाद की टीम अपने दूसरे सत्र में शुरू में ही खाता खोलने में सफल रही।

हैदराबाद ने हालांकि मैच के शुरूआती मिनट में दबदबा बना लिया था जिससे प्रतिद्वंद्वी टीम खुलकर नहीं खेल पा रही थी। उन्होंने लगातार कार्नर हासिल किये और उन पर गोल करने के करीब भी पहुंच गये थे।

ओडिशा की टीम अपना सामान्य खेल खेलना चाह रही थी लेकिन हैदराबाद के डिफेंडरों ने बिना किसी परेशानी के उनकी योजना को पस्त कर दिया।

हैदराबाद को इसका फायदा पेनल्टी के रूप में मिला। संताना ने 35वें मिनट में इस पर गोल कर अपनी टीम को आगे कर दिया और यह बढ़त अंत तक कायम रही।

हैदराबाद की टीम ने दूसरे हाफ में बढ़त दोगुनी कर ही दी थी लेकिन जोआओ विक्टर के गोल को आफसाइड करार कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!