लाइव न्यूज़ :

हसी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, लेकिन पृथकवास में रहेंगे

By भाषा | Updated: May 7, 2021 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हसी की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है लेकिन वह चेन्नई के एक होटल में पृथकवास में रहेंगे ।

टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने पीटीआई को यह जानकारी दी ।

आस्ट्रेलियाई मीडिया ने कहा था कि हसी का टेस्ट नेगेटिव आने पर वह बाकी आस्ट्रेलियाई दल के पास मालदीव जा सकते हैं ।

विश्वनाथ ने हालांकि कहा ,‘‘ वह दिल्ली से चेन्नई एयर एंबुलैंस में रवाना होने से पहले ही नेगेटिव थे । वह ठीक हैं ।बाकी विदेशी खिलाड़ी जा चुके हैं । कोच स्टीफन फ्लेमिंग कल रवाना होंगे ।’’

आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कोच , कमेंटेटर गुरूवार को मालदीव रवाना हो गए जहां से वे आस्ट्रेलिया जायेंगे । आस्ट्रेलिया ने कोरोना महामारी के बढते मामलों के कारण भारत से आने वाली उड़ानों पर 15 मई तक प्रतिबंध लगा दिया है ।

हसी ने उनका पूरा ख्याल रखने के लिये चेन्नई टीम को धन्यवाद दिया ।

उन्होंने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा ,‘‘ मैं आराम कर रहा हूं और बेहतर महसूस कर रहा हूं । मैं सीएसके का शुक्रगुजार हूं जिसने मेरा बहुत ख्याल रखा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ भारत में इस समय भयावह स्थिति है और मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे पूरा सहयोग मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!