लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए हसी

By भाषा | Updated: May 16, 2021 17:07 IST

Open in App

चेन्नई, 16 मई चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी कोविड-19 से उबरने के बाद रविवार को दोहा होते हुए आस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए।

इस इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आस्ट्रेलिया के इस पूर्व बल्लेबाज का शुक्रवार को आरटी-पीसीआर परीक्षण का नतीजा नेगेटिव आया जिससे उनके रविवार तड़के रवाना होने का रास्ता साफ हुआ।

सुपरकिंग्स के सीईओ केएस विश्वनाथन ने पीटीआई को बताया, ‘‘हां, हसी व्यावसायिक उड़ान से दोहा होते हुए आस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गया है। वह रविवार तड़के रवाना हुआ।’’

अब निलंबित हो चुकी इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हसी के सोमवार को स्वदेश पहुंचने की उम्मीद है।

जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में चार खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद चार मई को आईपीएल को निलंबित कर दिया गया था।

इसके बाद हसी और कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए सुपरकिंग्स के गेंदबाजी कोच एल बालाजी को दिल्ली से एयर एंबुलेंस में चेन्नई लाया गया था।

हसी के अलावा आईपीएल 2021 से जुड़े आस्ट्रेलिया के अन्य सदस्य मालदीव में पृथकवास पर हैं और वहां से आस्ट्रेलिया रवाना होंगे। इन सदस्यों में पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और माइकल स्लेटर भी शामिल हैं।

कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद हसी अपने साथियों के साथ मालदीव नहीं जा पाये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!