लाइव न्यूज़ :

हुसामुद्दीन सेमीफाइनल में, अमित पंघाल क्वार्टरफाइनल में हारे

By भाषा | Updated: March 4, 2021 22:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) ने सेमीफाइनल में पहुंचकर एक पदक पक्का कर लिया लेकिन विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल (52 किग्रा) स्पेन के कास्टेलोन में चल रहे 35वें बॉक्साम अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में गुरूवार को हारकर बाहर हो गये।

राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता हुसामुद्दीन (57 किग्रा) ने इटली के सिमोन स्पाडा को 5-0 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया जहां उनका सामना पनामा के ओरलांडो मार्टिनेज से होगा।

ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके एशियाई खेलों और एशियाई चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता पंघाल विभाजित फैसले में यूरोपीय खेलों के चैम्पियन गैब्रियल एस्कोबार से हारकर बाहर हो गये।

पंघाल के लिये यह हार चौंकाने वाली रही जिन्होंने दो महीने पहले कोलोन विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था। 23 साल के इस मुक्केबाज को एस्कोबार के खिलाफ कमजोर डिफेंस का खामियाजा हार से भुगतना पड़ा।

स्पेनिश मुक्केबाज ने शुरूआती राउंड में ही उन्हें चौंका दिया, हालांकि पंघाल ने अंतिम तीन मिनट में वापसी की लेकिन तब तक एस्कोबार को जीत के लिये अंक मिल चुके थे।

वहीं हुसामुद्दीन ने स्पाडा के खिलाफ दबदबा बनाया, मुकाबले में उनका फुटवर्क शानदार रहा और उन्होंने बेहतरीन मुक्कों से अपने प्रतिद्वंद्वी को पस्त किया।

इससे पहले एशियाई चैम्पियन पूजा रानी (75 किलो) सेमीफाइनल में पहुंच गई जबकि दो बार की विश्व कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई ।

बुधवार को देर रात खेले गए मुकाबलों में रानी ने इटली की असुंता कैनफोरा को हराया । इससे पहले एम सी मैरीकॉम (51 किलो), सिमरनजीत कौर (60 किलो) और जास्मीन (57 किलो) अंतिम चार में पहुंच चुकी है ।

रानी तीन बार की एशियाई पदक विजेता और 2014 एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता है ।

तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी लवलीना को रूस की सादम दालगातोवा ने 5 . 0 से हराया । एशियाई कांस्य पदक विजेता मनीषा मौन (57 किलो) भी इटली की इरमा तीस्ता से 5 . 0 से हारकर बाहर हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!