लाइव न्यूज़ :

हंगरी अंदरूनी विवाद के कारण हटा, भारत के खिलाफ फाइनल टला

By भाषा | Updated: March 25, 2021 15:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च अपने स्टार निशानेबाज पीटर सिडी से जुड़े विवाद के कारण हंगरी के हट जाने से आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन का भारत के खिलाफ होने वाला फाइनल गुरुवार को स्थगित कर दिया गया।

स्वर्ण पदक के लिये होने वाला यह मुकाबला अब मेजबान भारत और तीसरे नंबर की टीम अमेरिका के बीच शुक्रवार को होगा।

भारत और हंगरी बुधवार को क्वालीफिकेन दौर के बाद पहले और दूसरे स्थान पर रहे थे। दोनों टीमों को गुरुवार को 11 बजे फाइनल खेलना था लेकिन हंगरी की टीम के निशानेबाज इस्तवान पेनी और जावान पेकलर ने तकनीकी अधिकारियों के साथ बातीचत के बाद सिडी के साथ खेलने से इन्कार कर दिया।

बयालीस साल के सिडी पांच बार के ओलंपियन और पूर्व विश्व चैंपियन हैं। उन्होंने 2010 में म्यूनिख विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

टूर्नामेंट से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई–भाषा को बताया, ‘‘हंगरी की टीम ने सिडी के खिलाफ बगावत कर दी है। वह नियमों का सहारा ले रहा है। यह हंगरी की निशानेबाजी टीम का अंदरूनी मामला है जो पिछले चार-पांच वर्षों से चल रहा है। पिछले एक साल से यह मामला गरमाया हुआ है और पिछले साल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी यह मुद्दा उठा था। ’’

सूत्रों के अनुसार, पूरा मसला सिडी के बाइपोड को लेकर है जिसे वह अपने राइफल बैरल के आखिर में जोड़ते हैं। सिडी का कहना है कि वह भार संतुलन के लिये दो पाया के स्टैंड का उपयोग कर रहा था जो कि आईएसएसएफ (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी संघ) के नियमों के अनुरूप है। वह प्रतियोगिता के दौरान राइफल को स्थिर करने के लिये ऐसा नहीं कर रहे हैं जिसकी तकनीकी तौर पर अनुमति नहीं है, लेकिन पेनी और उनके अन्य साथियों ने इस पर आपत्ति जतायी।

उन्होंने कहा कि आईएसएसएफ के तकनीकी प्रतिनिधिमंडल के पास इसकी शिकायत की गयी थी लेकिन उन्हें इसमें कुछ भी गलत नहीं लगा।

बुधवार को क्वालीफाईंग दौर में नीरज कुमार, स्वप्निल कुसाले और चैन सिंह की भारतीय टीम ने 875 के स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनायी। हंगरी के पेनी, पेकलर और सिडी दूसरे स्थान पर रहे थे।

अमेरिका के निकोलस मोवरर, टिमोथी शेरी और पैट्रिक सुंदरमन तीसरे स्थान पर रहे जबकि चौथी टीम कीनिया ने शुरुआत ही नहीं की थी।

भारत अभी नौ स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 20 पदक लेकर तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!