लाइव न्यूज़ :

हंगरी ने फ्रांस को 1-1 से ड्रा पर रोका

By भाषा | Updated: June 19, 2021 21:35 IST

Open in App

बुडापेस्ट, 19 जून (एपी) फ्रांस ने एंटोनी ग्रीजमैन के दूसरे हॉफ में किये गये गोल से यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप – यूरो 2020 में सबसे बड़ा उलटफेर होने से बचा दिया लेकिन उसे हंगरी के इस मैच में 1-1 से ड्रा खेलकर अंक बांटने पड़े।

बुडापेस्ट स्थित 67,215 दर्शकों की क्षमता वाला पुसकास स्टेडियम यूरो 2020 में एकमात्र स्टेडियम है जहां पूरी संख्या में दर्शकों को आने की अनुमति है। हंगरी को ऐसे में खचाखच भरे स्टेडियम में अपार समर्थन मिल रहा था।

हंगरी ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में एटिला फियोला के गोल से बढ़त बनायी थी लेकिन ग्रीजमैन ने 66वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया जिससे दर्शक निराश हो गये थे।

रोलैंड सलाली ने बायें छोर से फियोला को गेंद थमायी जिन्होंने पेनल्टी क्षेत्र में राफेल वराने को छकाकर गोल किया।

विश्व चैंपियन फ्रांस के काइलिन एमबापे और करीम बेंजेमा ने गोल करने के कुछ मौके गंवाये।

अपने मजबूत प्रतिद्वंद्वी के सामने हंगरी का ड्रा खेलना जीत से कम नहीं है और इसलिए अंतिम सीटी बजने पर उसके खिलाड़ी उत्साहित तो फ्रांस के खिलाड़ी निराश थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!