लाइव न्यूज़ :

हम्बर्ट ने पेरिस मास्टर्स में दूसरे वरीय सिटसिपास को हराया

By भाषा | Updated: November 4, 2020 11:58 IST

Open in App

पेरिस, चार नवंबर (एपी) उगो हम्बर्ट ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त स्टेफनोस सिटसिपास को हराकर पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनायी।

फ्रांस के 34वीं रैंकिंग के खिलाड़ी हम्बर्ट ने सिटसिपास को 7-6 (4), 6-7 (6), 7-6 (3) से हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। हम्बर्ट तीन साल पहले तक शीर्ष 700 खिलाड़ियों में शामिल नहीं थे ओर उन्होंने पिछले सत्र से ही नियमित तौर पर टूर में खेलना शुरू किया।

यह हम्बर्ट की शीर्ष दस रैंकिंग के खिलाड़ी के खिलाफ दूसरी जीत है। सितंबर में उन्होंने पांचवीं रैंकिंग के डेनिल मेदवेदेव को हराया था। वह अगले दौर में मारिन सिलिच से भिड़ेंगे।

इससे पहले तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्टैन वावरिंका ने डेनियल इवान्स को 6-3, 7-6 (3) से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। क्वालीफायर नॉबर्ट गोम्बोस ने आठवीं वरीयता प्राप्त डेविड गोफिन को 6-4, 7-6 (6) से हराकर तीसरे दौर में जगह बनायी।

यह सत्र का तीसरा मास्टर्स टूर्नामेंट है जिसे दर्शकों के बिना आयोजित किया जा रहा है क्योंकि फ्रांस में कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिये लॉकडाउन लगाया गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!