लाइव न्यूज़ :

घुड़सवार मिर्जा ने तोक्यो ओलंपिक के लिए घोड़ा बदला

By भाषा | Updated: July 20, 2021 16:29 IST

Open in App

बेंगलुरू, 20 जुलाई तोक्यो ओलंपिक की शुरुआत के चंद दिन पहले भारतीय धुड़सवार फवाद मिर्जा ने अपना घोड़ा बदलते हुए सेगनुएर मेडिकोट को प्राथमिकता दी है जिसके साथ उन्होंने 2018 एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीते थे।

इससे पहले मिर्जा ने घोषणा की थी कि वह तोक्यो खेलों में ‘दजारा 4’ के साथ उतरेंगे।

मिर्जा का प्रायोजन करने वाले एम्बेसी समूह ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मिकी के नाम से मशहूर सेगनुएर मेडिकोट ने एशियाई खेलों में मिर्जा को दो रजत पदक दिलाने में मदद की थी और इन दोनों का एक दूसरे के साथ अच्छा भावनात्मक रिश्ता है।’’

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘शुरुआत में फवाद ने ओलंपिक के लिए दजारा 4 को चुना था लेकिन पिछले कुछ हफ्तों की कड़ी प्रतिस्पर्धा और अभ्यास के बाद उन्हें लगा कि दजारा 4 पर काफी दबाव पड़ा है। इसलिए तोक्यो ओलंपिक में सेगनुएर मेडिकोट के साथ उतरने का फैसला किया गया क्योंकि यह घोड़ा अच्छी तरह मूवमेंट कर रहा है। ’’

विज्ञप्ति के अनुसार सेगनुएर मेडिकोट ने आचेन (जर्मनी) में पृथकवास पूरा कर लिया है और कल रात तोक्यो के लिए रवाना हुआ।

मिर्जा तोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत 29 जुलाई से करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!