लाइव न्यूज़ :

घुड़सवारी: मेजर दीपांशु ने ट्रायल जीतकर एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया

By भाषा | Updated: October 25, 2021 17:50 IST

Open in App

जयपुर, 25 अक्टूबर सेना की 61वीं कैवेलरी के घुड़सवार मेजर दीपांशु श्योराण ने यहां इवेंटिंग स्पर्धा के चयन ट्रायल जीतकर अगले साल होने वाले एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया।

मेजर दीपांशु ने 32.7 के स्कोर के साथ एफआईआई सीसीआई 2 स्टार लॉन्ग इवेंटिंग स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने राकेश कुमार (34.9) और महेश खुंबार (41.8) को पछाड़ा।

घुड़सवारी की इवेंटिंग स्पर्धा में एक घोड़ा और एक घुड़सवार की जोड़ी अन्य प्रतिभागियों के खिलाफ तीन अलग अलग दिन तीन चरण की ड्रेसेज, क्रॉस कंट्री और शो जंपिंग स्पर्धाओं में हिस्सा लेते हैं।

भारतीय सेना की एकमात्र घुड़सवार रेजीमेंट 61वीं कैवेलरी द्वारा आयोजित ट्रायल में 51 घोड़ों और घुड़सवारों की जोड़ी ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 24 अक्टूबर तक किया गया।

प्रतिभागियों को प्रत्येक चरण में पेनल्टी अंक दिए जाते हैं और स्पर्धा के अंत में सबसे कम पेनल्टी अंक वाले को विजेता घोषित किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!