लाइव न्यूज़ :

उम्मीद करता हूं एक हफ्ते में फिट और खेलने के लिए तैयार हो जाऊंगा: विलियमसन

By भाषा | Updated: April 16, 2021 17:14 IST

Open in App

चेन्नई, 16 अप्रैल कोहनी की चोट के कारण सनराइजर्स हैदराबाद के इंडियन प्रीमियर लीग में पहले दो मैचों से बाहर रहे न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन अच्छी तरह उबर रहे हैं और उनके एक हफ्ते के अंदर पूर्ण मैच फिटनेस हासिल करने की उम्मीद है।

सनराइजर्स के मध्यक्रम में अहम भूमिका निभाने वाले 30 साल के विलियमसन की बायीं कोहनी में चोट लगी थी जिसके कारण वह आईपीएल से पहले मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए थे।

न्यूजीलैंड के कप्तान ने हालांकि शुक्रवार को कहा कि वह इस चोट से अच्छी तरह उबर रहे हैं।

सनराइजर्स द्वारा ट्विटर पर डाले गए वीडियो में विलियमसन ने कहा, ‘‘आपको पता है कि मेरा ध्यान जल्द से जल्द दर्द मुक्त होने पर है और हम सही दिशा में जा रहे हैं। उम्मीद है कि एक हफ्ते के भीतर फिट और तैयार हो जाऊंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभ्यास और रिहैबिलिटेशन के बीच संतुलन बना रहा हूं। लेकिन प्रगति काफी अच्छी है। इसलिए जल्द ही पूर्ण फिटनेस हासिल करने को लेकर आशावान हूं।’’

यूएई में हुए आईपीएल के पिछले सत्र में विलियमसन ने सनराइजर्स के लिए 11 पारियों में 317 रन बनाए थे और टीम को प्ले आफ में जगह बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

मध्यक्रम की नाकामी के कारण सनराइजर्स की टीम आईपीएल के मौजूदा सत्र के अपने दोनों शुरुआती मुकाबले गंवा चुकी है।

सनराइजर्स की टीम शनिवार को मुंबई इंडियन्स की मजबूत टीम से भिड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!