लाइव न्यूज़ :

उम्मीद है कि यहां से लय कायम रख पांऊगा: टीम से जुड़ने के बाद नोर्किया ने कहा

By भाषा | Updated: April 17, 2021 18:10 IST

Open in App

मुंबई, 17 अप्रैल होटल के कमरे में 10 दिनों तक पृथकवास पर रहने को काफी चुनौतीपूर्ण करार देते हुए दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्किया ने कहा कि वह रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मैच में वह दमदार प्रदर्शन कर अपना लय बरकरार चाहते है।

दक्षिण अफ्रीका के इस गेंदबाज को कोविड-19 की गलत पॉजिटिव रिपोर्ट के कारण अधिक समय तक पृथकवास में रहना पड़ा था। जांच में तीन बार नेगेटिव आने के बाद वह शुक्रवार को टीम के साथ जुड़े गये थे।

फ्रेंचाइजी से शनिवार को जारी विज्ञप्ति में नोर्किया ने कहा, ‘‘मेरे लिए 10 दिनों तक पृथकवास पर रहना काफी मुश्किल था। उससे बाहर निकलना, अभ्यास और गेंदबाजी करना अच्छा रहा। उम्मीद है कि यहां से लय बरकरार रख कर अच्छा कर पाउंगा।’’

नोर्किया ने उम्मीद जतायी की टीम वानखेड़े स्टेडियन में परिस्थितियों का सर्वश्रेष्ठ तरीके से फायदा उठाकर अच्छा करेगी। उन्होंने पंजाब किंग्स का जिक्र करते हुए कहा कि टीम किसी भी हलके में नहीं ले रही है।

नोर्किया ने कहा, ‘‘ कोई भी टीम कमजोर नहीं है, हर टीम बहुत प्रतिस्पर्धी है और कोई भी किसी को हरा सकता है। हम किसी को हलके में नहीं ले रहे है और उम्मीद है कि अपनी योजना के साथ मैदान पर उतरेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!