लाइव न्यूज़ :

उम्मीद है कि निशानेबाजी में भारत का फॉर्म टोक्यो ओलंपिक में जारी रहेगा: किरेन रिजिजू

By भाषा | Updated: September 6, 2019 17:31 IST

भारतीय निशानेबाजी टीम ने रियो दि जिनेरियो में हाल ही में खत्म हुए आईएसएसएफ विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया और पांच स्वर्ण समेत कुल नौ पदक जीते।

Open in App
ठळक मुद्देकिरेन रिजिजू ने हाल ही में खत्म हुए विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की।खेलमंत्री  किरेन रिजिजू ने उम्मीद जताई कि अगले साल टोक्यो ओलंपिक में यह फॉर्म बरकरार रहेगा।भारतीय निशानेबाजी टीम ने रियो दि जिनेरियो में आईएसएसएफ विश्व कप में पांच स्वर्ण समेत नौ पदक जीते।

नई दिल्ली, छह सितंबर। खेलमंत्री  किरेन रिजिजू ने हाल ही में खत्म हुए विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की और उम्मीद जताई कि अगले साल टोक्यो ओलंपिक में यह फॉर्म बरकरार रहेगा। भारतीय निशानेबाजी टीम ने रियो दि जिनेरियो में आईएसएसएफ विश्व कप में पांच स्वर्ण समेत नौ पदक जीते।

किरेन रिजिजू ने टीम से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारी निशानेबाजी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और मैं पूरी टीम को इसके लिए बधाई देता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम टोक्यो ओलंपिक में निशानेबाजी में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को भेजने का रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। हम नौ कोटा स्थान हासिल कर चुके हैं और मुझे बताया गया है कि 12 कोटा स्थानों की संभावना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब हम दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है और मैं उम्मीद करता हूं कि यह ओलंपिक में भी नजर आएगा। हमें ओलंपिक में भी अच्छे पदक जीतने हैं। हमें निशानेबाजी से काफी उम्मीदें हैं।’’

खेल मंत्रालय ने हाल ही में ब्रिटेन के खेलमंत्री को पत्र लिखकर बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी को फिर शामिल करने की अपील की। इस मसले पर पूछने पर किरेन रिजिजू ने कहा, ‘‘भारत राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के सबसे अहम देशों में से है और 2022 खेलों से निशानेबाजी को बाहर किए जाने से हम सभी निराश है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रमंडल खेलों की कार्यकारी आयोजन समिति ने यह फैसला लिया जिसमें कोई भारतीय नहीं है। लिहाजा ऐसा कोई फैसला लेना सही नहीं है जो भारत के हित में नहीं है क्योंकि सभी को पता है कि निशानेबाजी में भारत कितनी बड़ी ताकत है।’’

रिजिजू ने कहा, ‘‘हम राजनयिक जरिए से यह मसला उठाएंगे, लेकिन चूंकि यह खेल का मामला है तो हम चाहेंगे कि राष्ट्रमंडल खेल कार्यकारी समिति हमारा पक्ष सुने वरना हमें विरोध दर्ज करना होगा। आईओए इस बारे में मुझसे फिर मिलेगा।’’

वाडा द्वारा एनडीटीएल की मान्यता छह महीने के लिए निलंबित किये जाने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘वाडा का यह फैसला सही नहीं था। एनडीटीएल का चेयरमैन होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है। मुझे बताया गया था कि कुछ मसले हैं लेकिन सुलझ गए हैं। जब मसले हल हो गए तो हमें निलंबित कर दिया गया। हम इसके खिलाफ अपील करेंगे।’’ उन्होंने कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज पर सुविधाएं बेहतर करने और निशानेबाजों की हरसंभव मदद करने का वादा भी किया।

टॅग्स :किरेन रिजिजूओलंपिकटोक्यो ओलंपिकनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

भारतक्या कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के चैंबर में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को अपशब्द कहे? वायरल वीडियो में बहस करते दिखे?

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!