लाइव न्यूज़ :

भारत का नेतृत्व करना सम्मान की बात: कोहली

By भाषा | Updated: November 8, 2021 19:57 IST

Open in App

अबुधाबी, आठ नवंबर टी20 प्रारूप में भारतीय कप्तान के तौर पर आईसीसी विश्व कप के सुपर 12 चरण में नामीबिया के खिलाफ आखिरी बार मैदान पर उतरे विराट कोहली ने कहा कि देश की टीम का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात है।

कप्तान के तौर पर कोहली के आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के अलावा यह रवि शास्त्री और कोचिंग दल के अन्य सदस्यों का यह आखिरी मुकाबला है।

कोहली ने टॉस के बाद कहा, ‘‘ हम गेंदबाजी करना चाहेंगे। टॉस ने यहां काफी अहम भूमिका निभाई है। हम जो चाहते हैं, वह शुरुआत से अच्छा करना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे लिए यह (टीम का नेतृत्व करना) सम्मान की बात है, मुझे मौका दिया गया और मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश की। लेकिन यह दूसरों के लिए जगह बनाने और आगे बढ़ने के बारे में है।’’

कप्तान ने कहा, ‘‘ टीम ने जिस तरह से खेला है, उस पर मुझे बहुत गर्व है। अब मुझे लगता है कि इस टीम को आगे बढ़ाने के लिए दूसरों को जिम्मेदारी देने का समय आ गया है। जाहिर तौर पर रोहित यहां हैं और वह कुछ समय से चीजों को देख रहे हैं।’’

उम्मीद की जा रही है कि सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित खेल के सबसे छोटे प्रारूप में कोहली की जगह लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!