लाइव न्यूज़ :

हॉग ने अश्विन को वनडे टीम में शामिल करने की सिफारिश की

By भाषा | Updated: March 1, 2021 16:31 IST

Open in App

सिडनी, एक मार्च आस्ट्रेलिया के पूर्व आलराउंडर ब्रैड हॉग ने रविचंद्रन अश्विन को भारत की एकदिवसीय टीम में शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि यह सीनियर ऑफ स्पिनर विकेट हासिल करने में माहिर है और उससे निचले क्रम की बल्लेबाजी को भी मजबूती मिलती है।

एक प्रशंसक के ट्वीट का जवाब देते हुए हॉग ने कहा कि अश्विन को 50 ओवरों के प्रारूप के लिये भारतीय टीम में शामिल करना बहुत अच्छा फैसला होगा।

हॉग से पूछा गया कि क्या अश्विन वनडे में वापसी कर सकते हैं, उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह शानदार विकल्प होगा। इससे निचले क्रम में बल्लेबाजी को अधिक मजबूती मिलेगी जिससे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अधिक खुलकर खेल सकते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह विकेट लेने वाला गेंदबाज है और साथ ही काफी किफायती भी है। उसे वापस टीम में शामिल करो। ’’

अश्विन ने 77 टेस्ट मैचों के अलावा 111 वनडे और 46 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह पिछले कुछ वर्षों से भारत की सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे जून 2017 में खेला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!