Hockey World Cup 2023: सपना टूट गया, न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में मौजूदा चैंपियन बेल्जियम से टक्कर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 22, 2023 21:49 IST2023-01-22T21:13:44+5:302023-01-22T21:49:59+5:30

Hockey World Cup 2023: भारत एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मैच में पेनल्टी शूटआउट में 4-5 से हारकर बाहर हो गया।

Hockey World Cup 2023 New Zealand defeat India in a penalty shootout, will face Belgium next in the QFs | Hockey World Cup 2023: सपना टूट गया, न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में मौजूदा चैंपियन बेल्जियम से टक्कर

टीम इंडिया ने विश्व कप के लिए फिर से 4 साल का इंतजार करना पड़ेगा।

Highlightsमेजबान भारत को भुवनेश्वर में क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड ने मात दी। हॉकी विश्व कप में 12वें स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने कई गलती की। टीम इंडिया ने विश्व कप के लिए फिर से 4 साल का इंतजार करना पड़ेगा।

Hockey World Cup 2023: भारत क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 4-5 से हार गया है। क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहा। भारतीय टीम का सपना टूट गया। एफआईएच हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में उसका सामना मौजूदा चैंपियन बेल्जियम से होगा।

मेजबान भारत को भुवनेश्वर में क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड ने मात दी। एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में 12वें स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने कई गलती की। ब्लैक स्टिक्स पूल सी में एक जीत और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर रही थी। टीम इंडिया ने विश्व कप के लिए फिर से 4 साल का इंतजार करना पड़ेगा।

भारत को पूल डी में शीर्ष पर रहने और सीधे क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए वेल्स को आठ गोल के अंतर से हराने की जरूरत थी। भारत खिताब की दौड़ से बाहर हो गया। नियमित समय में यह मुकाबला 3-3 की बराबरी पर छूटा था।

विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने अपने स्तर के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी और शुरुआती हाफ में एक समय 2-0 की बढ़त हासिल करने के बाद  न्यूजीलैंड को वापसी का मौका दे दिया। भारत के लिए ललित उपाध्याय (17वें मिनट), सुखजीत सिंह (24वें) और वरुण कुमार (40वें मिनट) ने गोल किये।

न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन (28वें) ने मैदानी गोल किया जबकि केन रसेल ने 43वें और सीन फिंडले (49वें) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड के सामने अब मौजूदा विश्व चैंपियन बेल्जियम की चुनौती होगी। प्रत्येक पूल से चोटी पर रहने वाली चार टीमों ने सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को अंतिम आठ में पहुंचने के लिए क्रॉसओवर मैच खेलने थे। बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए पूल बी के पहले मैच में बेल्जियम ने जापान को 7-1 से करारी शिकस्त देकर अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बेल्जियम की तरफ से टॉम बून ने पांच गोल दागे थे।

Web Title: Hockey World Cup 2023 New Zealand defeat India in a penalty shootout, will face Belgium next in the QFs

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे