Hockey World Cup 2023: भारत ने जापान को 8-0 से हराकर अपने विश्वकप अभियान को किया समाप्त
By रुस्तम राणा | Updated: January 26, 2023 22:20 IST2023-01-26T22:00:37+5:302023-01-26T22:20:12+5:30
पहले हाफ में गोल रहित रहने के बाद, भारत ने तीसरे क्वार्टर में स्कोर करना शुरू किया और फिर भारतीय खिलाड़ियों को विरोधी टीम रोक नहीं सकी, जिसके चलते मेजबान हॉकी टीम ने दे दनादन एक के बाद एक 8 गोल कर डाले।

Hockey World Cup 2023: भारत ने जापान को 8-0 से हराकर अपने विश्वकप अभियान को किया समाप्त
Hockey World Cup 2023: भारत ने गुरुवार को क्लासिफिकेशन मैच में जापान पर 8-0 से जीत के साथ अपने विश्व कप अभियान का अंत किया। पहले हाफ में गोल रहित रहने के बाद, भारत ने तीसरे क्वार्टर में स्कोर करना शुरू किया और फिर भारतीय खिलाड़ियों को विरोधी टीम रोक नहीं सकी, जिसके चलते मेजबान हॉकी टीम ने दे दनादन एक के बाद एक 8 गोल कर डाले।
भारतीय टीम के सामने जापान का प्रदर्शन बेहद लचीला रहा, हालांकि उनके गोलकीपर ताकाशी ने संतोषजनक प्रदर्शन किया। फिर भारतीय टीम के आक्रामक खेल के आगे जापान टिक नहीं सका। भारत के अभिषेक को उनके दो गोल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
Hockey World Cup 2023: India beat Japan 8-0 in the classification match at Birsa Munda Stadium in Rourkela.
— ANI (@ANI) January 26, 2023
India finishes it off in style as they beat Japan. Here are some moments from the game.
— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 26, 2023
🇯🇵JPN 0-8 IND🇮🇳#IndiaKaGame#HockeyIndia#HWC2023#StarsBecomeLegends#HockeyWorldCup#INDvsJAP@CMO_Odisha@sports_odisha@IndiaSports@Media_SAIpic.twitter.com/Vrw4iZrfQj
भारत 47 साल से वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंतजार कर रहा है और हार के साथ उनका इंतजार जारी है। भारत ने आखिरी बार 1975 में कुआलालंपुर, मलेशिया में हॉकी विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद भारतीय टीम को इस ग्लोबल इवेंट में कभी भी कोई ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिला। टीम इंडिया ने पिछली बार चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड कप जीता था।
क्रॉसओवर मैच में, न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में भारत को 4-5 से हरा दिया, जिसके बाद दोनों टीमें 3-3 के स्कोर पर बराबरी पर थीं। दुनिया में छठे स्थान पर काबिज भारत ने कमतर प्रदर्शन किया, जिससे न्यूजीलैंड को पहले हाफ में 2-0 की बढ़त लेने के बाद मैच में वापसी करने का मौका मिला।