Hockey Women's Nations Cup 2022: महिला नेशन्स कप पर कब्जा, स्पेन को 1-0 से हराया, 2023-24 प्रो लीग में जगह पक्की की, प्रत्येक सदस्य को 2 लाख रुपये इनाम
By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 18, 2022 15:06 IST2022-12-18T15:05:30+5:302022-12-18T15:06:15+5:30
Hockey Women's Nations Cup 2022: भारत ने एफआईएच महिला नेशन्स कप के फाइनल में स्पेन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टीम के प्रत्येक सदस्य के लिए 2 लाख रुपये और सभी सहयोगी स्टाफ के लिए 1 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
Hockey Women's Nations Cup 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वालेंसिया में स्पेन को 1-0 से हराकर पहला एफआईएच नेशंस कप जीत लिया। पहली बार आयोजित टूर्नामेंट को जीतकर टीम ने 2023-24 प्रो लीग में अपनी जगह पक्की कर ली।
That winning feeling for @thehockeyindia 😍🇮🇳
— International Hockey Federation (@FIH_Hockey) December 17, 2022
Inside India’s bench for those final seconds and then the on-pitch celebrations 🙌 #Pitchside
Watch all the highlights on the @watchdothockey app 📲 pic.twitter.com/VQjWWTviTZ
हॉकी इंडिया ने टीम के प्रत्येक सदस्य के लिए 2 लाख रुपये और सभी सहयोगी स्टाफ के लिए 1 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। भारतीय टीम जिसने इस साल की शुरुआत में बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। गुरजीत कौर ने छठे मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जो निर्णायक साबित हुआ।
Congratulations to our Women's Hockey Team for winning Gold in the FIH Hockey Nations Cup 2022.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 18, 2022
You've made all of us proud! 🇮🇳@TheHockeyIndia#FIHNationsCuppic.twitter.com/l8xDV9LV7O
राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता ने आठ देशों के टूर्नामेंट में अपने अभियान का अंत लगातार पांच जीत के साथ किया। कोच यानेके शोपमैन की टीम ने सेमीफाइनल में आयरलैंड को शूटआउट में 2-1 से हराया था।
India beat Spain 1-0 in the Final; Win the FIH Women's Hockey Nations Cup in Valencia.#FIHNationsCup | #HockeyIndia | @IndiaSports | @Media_SAI | @TheHockeyIndiapic.twitter.com/BYZYu4nH7T
— All India Radio News (@airnewsalerts) December 17, 2022
कप्तान और गोलकीपर सविता पूनिया के शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में पेनल्टी शूटआउट में आयरलैंड पर 2-1 की रोमांचक जीत से पहले ग्रुप चरण में चिली (3-1), जापान (2-1) और दक्षिण अफ्रीका (2-0) को हराया था।
Congratulations to the Indian Women's Hockey Team for winning Gold in the FIH Hockey Nations Cup 2022 and for qualifying in the FIH Hockey Pro League 2023-24.
— Rekha Sharma (@sharmarekha) December 18, 2022
We are proud #TeamBlue 💙 pic.twitter.com/udxZXtC0N4