लाइव न्यूज़ :

कप्तान मनप्रीत सरीखों से गुर सीख रहे हैं हॉकी टीम के मिडफील्डर जसकरण

By भाषा | Updated: May 22, 2021 13:36 IST

Open in App

बेंगलुरू, 22 मई भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर जसकरण सिंह ने कहा कि वह कप्तान मनप्रीत सिंह जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों से इस खेल के गुर सीख रहे हैं और उन्हें तोक्यो ओलंपिक टीम में जगह बनाने की उम्मीद है।

हॉकी ओलंपियन और पूर्व भारतीय कोच राजिंदर सिंह जूनियर के पुत्र जसकरण अभी आगामी तोक्यो ओलंपिक के लिये यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में पुरुष सीनियर कोर ग्रुप के साथ अभ्यास कर रहे हैं।

मनप्रीत, स्ट्राइकर मनदीप सिंह और जसकरण सभी पंजाब के जालंधर शहर के रहने वाले हैं।

जसकरण ने कहा, ''हमारे घर दो—तीन किमी के दायरे में हैं। ये दोनों मेरी काफी मदद करते हैं। मिडफील्डर और स्ट्राइकर के बीच अच्छी समझ होना महत्वपूर्ण होता है और मुझे लगता है कि हमारे बीच समझ नैसर्गिक तौर पर पैदा हो जाती है क्योंकि हम लंबे समय से एक साथ खेल रहे हैं। ''

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2019 में पदार्पण करने वाले इस मिडफील्डर ने कहा, ''यहां तक कि मनप्रीत और टीम के अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी मेरा मार्गदर्शन करते रहे हैं। जब भी मुझे कोई संदेह होता है तो मैं उनसे बात करता हूं।''

जसकरण हाल में अपने तीसरे अंतरराष्ट्रीय दौरे पर अर्जेंटीना गये थे।

उन्होंने इस दौरे के बारे में कहा, ''मैं बहुत लंबे समय के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहा था इसलिए मैं अपना शत प्रतिशत देने पर ध्यान दे रहा था। मुझे पूरे दौरे में प्रशिक्षकों का पूरा सहयोग मिला। ''

उन्होंने कहा, ''वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी मेरा मनोबल बढ़ाया और ओलंपिक चैंपियन के खिलाफ खेलने के लिये मुझे आत्मविश्वास दिया। उन्होंने पूरे दौरे में मेरी गलतियों में सुधार करने में मदद की। इसलिए निजी तौर पर मुझे इस दौरे में काफी कुछ सीखने को मिला।''

ओलंपिक की तैयारियों के बारे में जसकरण ने कहा, ''हम वास्तव में बहुत अच्छी स्थिति में हैं और ओलंपिक के लिये अच्छी तैयारी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!