लाइव न्यूज़ :

हॉकी इंडिया को एटिनी ग्लिचिट्च पुरस्कार

By भाषा | Updated: May 21, 2021 21:00 IST

Open in App

लुसाने, 21 मई हॉकी इंडिया को देश में खेल की प्रगति और विकास में योगदान के लिए शुक्रवार को प्रतिष्ठित एटिनी ग्लिचिट्च पुरस्कार के लिए चुना गया।

हॉकी की वैश्विक संचालन संस्था अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने हॉकीइनवाइट्स वर्चुअल कांफ्रेंस के दौरान पुरस्कारों की घोषणा की। यह कांफ्रेंस 47वीं एफआईएच कांग्रेस का हिस्सा थी जिसका समापन एफआईएच पुरस्कारों के साथ हुआ।

एफआईएच ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हॉकी की प्रगति और विकास में शानदार योगदान के लिए मान्यता देते हुए हॉकी इंडिया को एटिनी ग्लिचिट्च पुरस्कार का विजेता घोषित किया जाता है।’’

इन पुरस्कारों के दौरान व्यक्तियों, टीमों और संगठनों को हॉकी के विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

नया बुनियादी ढांचा तैयार करके खेलने के हालात में सुधार और युवा विकास मॉडल लागू करने के लिए उज्बेकिस्तान हॉकी महासंघ को पाब्लो नेग्रे पुरस्कार के लिए चुना गया।

पोलिश हॉकी संघ को थियो इकेमा पुरस्कार के लिए चुना गया। विभिन्न हॉकी विकास परियोजनाओं के जरिए 30 नए प्रशिक्षित कोच तैयार करने और देश में 3000 से अधिक स्कूली बच्चों को खेल से जोड़ने के लिए संघ को यह पुरस्कार दिया गया।

इंग्लैंड के स्ट्राइकर सैम वार्ड को सुपर फेयर प्ले ट्रॉफी रेने जी फ्रेंक दी गई। अंपायरिंग के विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए व्यक्तिगत गुस्ट लाथोवर्स मेमोरियल ट्रॉफी के लिए क्रोएशिया के इवोना मकार को चुना गया।

न्यूजीलैंड के शेरोन विलियमसन को न्यूजीलैंड के आकलैंड के नए राष्ट्रीय हॉकी केंद्र में घंटों स्वैच्छिक सेवा के लिए एचआरएच सुल्तान अजलन शाह पुरस्कार के लिए चुना गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!