लाइव न्यूज़ :

हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय शिविर के लिये 60 खिलाड़ियों को चुना

By भाषा | Updated: December 30, 2021 12:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर हॉकी इंडिया ने गुरूवार को तीन जनवरी से बेंगलुरू में शुरू हो रहे सीनियर पुरूष राष्ट्रीय शिविर के लिये 60 खिलाड़ियों की सूची जारी की ।

खिलाड़ियों का चयन सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, जूनियर पुरूष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप और हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त अन्य टूर्नामेंटों में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है ।

इस सूची से 33 खिलाड़ियों का चयन एफआईएच प्रो लीग 2022 के मैचों के लिये किया जायेगा ।

भारत के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा ,‘‘ नया ओलंपिक चक्र शुरू हो चुका है ।सब कुछ नये सिरे से आरंभ होगा और हमें अच्छी शुरूआत करनी है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ एफआईएच प्रो लीग, एशियाई खेल और शीर्ष स्तर के अन्य कई टूर्नामेंट अगले साल होने हैं । ऐसे में हमें अच्छे 33 खिलाड़ियों के पूल की जरूरत है ।’’

चयनित खिलाड़ी :

गोलकीपर : पी आर श्रीजेश, के बी पाठक, सूरज करकेरा, प्रशांत कुमार चौहान, पवन, कमलबीर सिंह, पंकज कुमार रजक, आयुष द्विवेदी ।

डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, सुरेंदर कुमार, वरूण कुमार, गुरिंदर सिंह, जरमनप्रीत सिंह, नीलम संजीप सेस, दिप्सन टिर्की, मनदीप मोर, संजय, यशदीप सिवाच, दीनाचंद्र सिंह एम, अभिषेक लाकड़ा, मनजीत, मोहम्मद फराज, परमप्रीत सिंह ।

मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा, सुमित, हार्दिक सिंह, जसकरण सिंह, राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, रबिचंद्र सिंह एम, मारीस्वरन एस, बीजू इक्का, शेषे गौड़ा बीएम, आशीष कुमार टोप्नो, जुगराज सिंह, भरत केआर, लिखित बी एम, केशव त्यागी, सुशील धनवर ।

फॉरवर्ड : सिमरनजीत सिंह, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, आकाशदीप सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह, मनिंदर सिंह, एस कार्ती , प्रभजोत सिंह, परदीप सिंह, अभिषेक, अभारन सुदेव, मोहम्मद राहिल, सुखजीत सिंह, पवन राजभर, मोहम्मद उमर।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!