लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम घोषित, सविता करेंगी कप्तानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2023 21:28 IST

गोलकीपर सविता को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि दीप ग्रेस एक्का टीम की उपकप्तान होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय टीम अपने इस दौरे में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भी दो मैच खेलेगीयह दौरा हांगझू एशियाई खेलों की तैयारियों के सिलसिले में किया जा रहा हैगोलकीपर सविता टीम की कप्तान, जबकि दीप ग्रेस एक्का टीम की उपकप्तान होंगी

नई दिल्ली: हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 18 मई से शुरू होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिए सोमवार को 20 सदस्यीय राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की। भारतीय टीम अपने इस दौरे में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भी दो मैच खेलेगी। यह दौरा हांगझू एशियाई खेलों की तैयारियों के सिलसिले में किया जा रहा है। गोलकीपर सविता को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि दीप ग्रेस एक्का टीम की उपकप्तान होंगी। 

बिछु देवी खारीबम टीम में शामिल दूसरी गोलकीपर हैं। रक्षा पंक्ति में दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, उदिता और गुरजीत कौर को टीम में शामिल किया गया है। निशा, नवजोत कौर, मोनिका, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, ज्योति और बलजीत कौर मध्य पंक्ति की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

अनुभवी वंदना कटारिया अग्रिम पंक्ति की अगुवाई करेंगी, जिसने लालरेमसियामी, संगीता कुमारी और शर्मिला देवी भी शामिल हैं। भारत की मुख्य कोच यानेक शोपमैन ने कहा, ‘‘दो कड़े अभ्यास सत्र के बाद हम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने को लेकर उत्साहित हैं। 

ऑस्ट्रेलिया की टीम बेहद मजबूत है और हम आक्रामक हॉकी खेलना पसंद करेंगे। हमारी कड़ी परीक्षा होगी और हम अपनी रक्षा पंक्ति को मजबूत रखकर उनकी तेजी और आक्रामकता की बराबरी करना चाहेंगे।’’ भारत 18, 20 और 21 मई को ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा जबकि इसके बाद 25 और 27 मई को ऑस्ट्रेलिया ए से भिड़ेगा। सभी पांचों मैच एडिलेड के मेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

(इनपुट भाषा)

टॅग्स :हॉकी इंडियाऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम