लाइव न्यूज़ :

हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों के लिए वेब-आधारित मंच ‘हीरोज कनेक्ट’ लॉन्च किया

By भाषा | Updated: July 21, 2021 15:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई हॉकी इंडिया ने पुरुषों और महिलाओं के खेल में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के विस्तृत डेटाबेस को तैयार करने के लिए वेब-आधारित मंच, ‘हीरोज कनेक्ट’ लॉन्च किया है।

  इस मंच के जरिए पूर्व और वर्तमान भारतीय हॉकी खिलाड़ी खेल के बारे में रचनात्मक चर्चा कर सकते है।

भारत के लिए खेलने वाले सभी पूर्व और वर्तमान हॉकी खिलाड़ी इस मंच पर अपना प्रोफाइल पंजीकृत कर सकते हैं, जिसे राष्ट्रीय महासंघ द्वारा सत्यापित किया जाएगा।

हॉकी इंडिया के बयान के अनुसार, इन प्रोफाइल में एक खिलाड़ी का सामान्य विवरण, भारतीय टीम के लिए खेले गए मैच, करियर की अवधि, टूर्नामेंटों में भाग लेने का विवरण, संन्यास लेने का समय, करियर के यादगार क्षण, जीते गए पुरस्कार, सोशल मीडिया प्रोफाइल और खिलाड़ी की तस्वीरें शामिल होंगी।

पूर्व ओलंपियन साबू वर्की ने कहा कि ‘हीरोज कनेक्ट’ मंच एक खूबसूरत पहल है, जो उन्हें अपने पूर्व साथियों से जुड़ने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह अच्छी पहल है। मैं उन कई खिलाड़ियों के संपर्क में नहीं हूं जिनके साथ मैं खेला हूं, इसलिए यह एक बहुत अच्छा मंच है, जहां मैं उनका संपर्क नंबर हासिल कर सकता हूं। उनके साथ वापस जुड़ सकता हूं और उनसे बात कर सकता हूं।’’

भारत का 1996 अटलांटा ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करने वाले साबू ने कहा, ‘‘ हाल ही में, मैं अपने कुछ साथियों के संपर्क विवरण खोज रहा था और हॉकी इंडिया ने इसे लॉन्च कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!