लाइव न्यूज़ :

टोक्यो में इतिहास लिखा गया, नीरज चोपड़ा ने हासिल किया है उसे हमेशा याद रखा जाएगा, पीएम मोदी ने किया ट्वीट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 7, 2021 18:25 IST

Tokyo Olympics:  नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को यहां भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय खेलों में नया इतिहास रचा।

Open in App
ठळक मुद्दे नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंका।यह ओलंपिक एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक है।ओलंपिक पदक जीतने का पिछले 100 साल से भी अधिक का इंतजार समाप्त कर दिया।

Tokyo Olympics: ओलंपिक में भारत के स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा टोक्यो में इतिहास लिखा गया। नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद रखा जाएगा।

युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तोक्यो ओलंपिक के कुश्ती मुकाबले में कांस्य पदक जीतने पर बजरंग पूनिया को बधाई दी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत। आपके भाला फेंक में स्वर्ण पदक ने सभी रूकावटें तोड़ दीं और इतिहास रच दिया है। आपने अपने पहले ही ओलंपिक में भारत को पहला ट्रैक और फील्ड पदक दिलाया। आपकी उपलब्धि हमारे देश के युवाओं को प्रेरित करेगी। भारत उत्साहित है। बहुत बहुत बधाई। ’’

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘‘नीरज चोपड़ा। भारत का गोल्डन बॉय। भारत का ओलंपिक इतिहास रचा गया। आपका शानदार थ्रो ‘एक बिलियन चीयर्स’ का हकदार है। आपका नाम स्वर्णिम अक्षरों में इतिहास में लिखा जायेगा। ’’ चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल कर देश को दूसरा ओलंपिक व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मैच में जीत के बाद पूनिया से बात की और उनके दृढ़ निश्चय व कठिन परिश्रम की प्रशंसा की, जिसकी वजह से उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “टोक्यो 2020 से खुश करने वाली खबर। बजरंग पूनिया शानदार तरीके से लड़े।

आपको इस उपलब्धि के लिये बधाई, जिसने हर भारतीय को गौरवान्वित व खुश किया।” बजरंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तोक्यो में कजाखस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हराकर ओलंपिक की कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुषों के 65 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

टॅग्स :नीरज चोपड़ाटोक्यो ओलंपिक 2020नरेंद्र मोदीजापानहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!