टोक्यो में इतिहास लिखा गया, नीरज चोपड़ा ने हासिल किया है उसे हमेशा याद रखा जाएगा, पीएम मोदी ने किया ट्वीट
By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 7, 2021 18:25 IST2021-08-07T18:18:48+5:302021-08-07T18:25:51+5:30
Tokyo Olympics: नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को यहां भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय खेलों में नया इतिहास रचा।

नीरज ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद तिरंगा लेकर मैदान का चक्कर लगाया और इसका जश्न मनाया।
Tokyo Olympics: ओलंपिक में भारत के स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा टोक्यो में इतिहास लिखा गया। नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद रखा जाएगा।
युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तोक्यो ओलंपिक के कुश्ती मुकाबले में कांस्य पदक जीतने पर बजरंग पूनिया को बधाई दी।
History has been scripted at Tokyo! What Neeraj Chopra has achieved today will be remembered forever. The young Neeraj has done exceptionally well. He played with remarkable passion and showed unparalleled grit. Congratulations to him for winning the Gold: PM Narendra Modi pic.twitter.com/L46HrDOogk
— ANI (@ANI) August 7, 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत। आपके भाला फेंक में स्वर्ण पदक ने सभी रूकावटें तोड़ दीं और इतिहास रच दिया है। आपने अपने पहले ही ओलंपिक में भारत को पहला ट्रैक और फील्ड पदक दिलाया। आपकी उपलब्धि हमारे देश के युवाओं को प्रेरित करेगी। भारत उत्साहित है। बहुत बहुत बधाई। ’’
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘‘नीरज चोपड़ा। भारत का गोल्डन बॉय। भारत का ओलंपिक इतिहास रचा गया। आपका शानदार थ्रो ‘एक बिलियन चीयर्स’ का हकदार है। आपका नाम स्वर्णिम अक्षरों में इतिहास में लिखा जायेगा। ’’ चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल कर देश को दूसरा ओलंपिक व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया।
Delhi | Let me first congratulate Neeraj Chopra for his outstanding performance. It's a historic win and a great achievement. And highest ever tally in Olympics: Union Sports Minister, Anurag Thakur after Javelin thrower Neeraj Chopra wins the first #Gold medal at #TokyoOlympicspic.twitter.com/DHmlnnhd9Y
— ANI (@ANI) August 7, 2021
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मैच में जीत के बाद पूनिया से बात की और उनके दृढ़ निश्चय व कठिन परिश्रम की प्रशंसा की, जिसकी वजह से उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “टोक्यो 2020 से खुश करने वाली खबर। बजरंग पूनिया शानदार तरीके से लड़े।
आपको इस उपलब्धि के लिये बधाई, जिसने हर भारतीय को गौरवान्वित व खुश किया।” बजरंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तोक्यो में कजाखस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हराकर ओलंपिक की कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुषों के 65 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
PM Narendra Modi spoke to wrestler Bajrang Punia and congratulated him on winning the Bronze medal. He lauded Bajrang for his determination and hard work that has led to this accomplishment#Tokyo2020pic.twitter.com/TD0j09fHBp
— ANI (@ANI) August 7, 2021