लाइव न्यूज़ :

ईस्ट बंगाल के खिलाफ फोलेर की हर रणनीति का जवाब देंगे उनके प्रशंसक झिंगन

By भाषा | Updated: November 25, 2020 18:14 IST

Open in App

कोलकाता, 25 नवंबर भारत के स्टार डिफेंडर संदेश झिंगन भले ही ईस्ट बंगाल के कोच रॉबी फोलेर के मुरीद हैं लेकिन एटीके मोहन बागान के लिये शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग के मैच में वह इस धुरंधर कोच की हर रणनीति का जवाब देने को तैयार हैं ।

इस सत्र में एटीके मोहन बागान ने झिंगन को खरीदा है । उन्होंने कहा कि वह लीवरपूल के लीजैंड फोलेर से फुटबॉल के बारे में बात करना चाहते हैं ।

उन्होंने गोवा से पीटीआई को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ रॉबी फोलेर महान फुटबॉलर हैं और मुझे खुशी है कि भारत में उनके जैसा कोच आया है । उम्मीद है कि मैं उनसे एक दिन फुटबॉल के बारे में बात कर सकूंगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन मैदान पर हम प्रतिद्वंद्वी हैं और हमारी टीम के हौसले पहले मैच में मिली जीत के बाद बुलंद है । हम जीत के लिये खेलते हैं और टीम का मनोबल ऊंचा है ।’’

यह उनके कैरियर का पहला मुकाबला है जिसमें दर्शक इस ‘कोलकाता डर्बी’ को देखने के लिये नहीं होंगे ।

उन्होंने कहा ‘‘फुटबॉल एक कला की तरह है और जब कलाकार काम करता है तो बाकी कुछ मायने नहीं रखता । हमें पता है कि हमारे प्रशंसक हमारे साथ है । मैं मैदान पर इसे सामान्य मैच की तरह लेकर पूरे तीन अंक हासिल करने की कोशिश करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!