लाइव न्यूज़ :

पैरालंपिक रजत पदक विजेता निषाद कुमार को हिमाचल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया

By भाषा | Updated: September 6, 2021 22:03 IST

Open in App

शिमला, छह सितंबर तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले ऊंची कूद के खिलाड़ी निषाद कुमार ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मुलाकात की।

आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

राज्य के ऊना जिले के रहने वाले 21 साल के निषाद ने पुरुष ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में 2.06 मीटर के एशियाई रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता था।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने निषाद को सम्मानित किया और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। निषाद के साथ उनके परिवार के सदस्य और कोच नसीम अहमद भी मौजूद थे।

ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार उन्हें हरसंभव सहायता मुहैया कराएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और खेल बुनियादी ढांचा तैयार करने पर जोर दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!