स्टार धाविका हिमा दास की COVID-19 के खिलाफ जंग, दिया एक महीने का वेतन

By भाषा | Updated: March 27, 2020 15:42 IST2020-03-27T15:42:18+5:302020-03-27T15:42:18+5:30

Hima Das: भारत की स्टार धाविका हिमा दास ने कोविड-19 के खिलाफ जंग के लिए अपनी एक महीने की सैलरी दान कर दी है, भारत में इस घातक वायरस से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है

Hima Das donates one month salary to fight covid-19 | स्टार धाविका हिमा दास की COVID-19 के खिलाफ जंग, दिया एक महीने का वेतन

हिमा दास ने कोरोना के खिलाफ जंग के लिए अपनी एक महीने की सैलरी की दान

Highlights 400 मीटर में U-20 विश्व चैंपियन हिमा गुवाहाटी में इंडियन आइल में मानव संसाधन अधिकारी हैंभारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 700 को पार कर गई है, 18 की मौत

नई दिल्ली: भारत की स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास ने कोविड 19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में असम सरकार की मदद के लिये अपनी एक महीने की तनख्वाह देने का फैसला किया है। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और 400 मीटर में अंडर- 20 विश्व चैंपियन हिमा गुवाहाटी में इंडियन आइल में मानव संसाधन अधिकारी हैं।

उन्होंने ट्वीट किया,‘ यह समय एक साथ खड़े होने और एक दूसरे की मदद का है। मैं कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में असम आरोग्य निधि खाते में एक महीने का वेतन दे रही हूं।’’

इससे पहले बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, पहलवान बजरंग पूनिया, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी दान दे चुके हैं। असम में भी तक एक भी पॉजीटिव मामला नहीं आया है लेकिन देशव्यापी लॉकडाउन का वहां भी सख्ती से पालन हो रहा है। 

कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर में अब तक 5 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और 24 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारत में भी कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 700 को पार कर गई है और इससे 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

Web Title: Hima Das donates one month salary to fight covid-19

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे