लाइव न्यूज़ :

ऊंची कूद के खिलाड़ी तेजस्विन शंकर ने अमेरिकी आउटडोर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

By भाषा | Updated: May 16, 2021 14:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई भारत के ऊंची कूद के खिलाड़ी तेजस्विन शंकर ने अमेरिका के मैनहेटन में बिग 12 आउटडोर ट्रैक एवं फील्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

कंसास स्टेट यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व कर रहे तेजस्विन ने शनिवार को 2.28 मीटर के प्रयास के साथ प्रतियोगिता का यूनिवसिटी की ओर से रिकॉर्ड बनाया।

यह भारतीय खिलाड़ी का सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है लेकिन वह अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से कुछ सेंटीमीटर पीछे रहे। उन्होंने 2018 में 2.29 मीटर के अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

ओकलोहामा यूनिवर्सिटी के वर्नन टर्नर ने 2.25 मीटर के साथ रजत जबकि टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी के जेकन होगन ने 2.11 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता।

यह प्रतियोगिता में तेजस्विन का लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है।

उन्होंने 2019 में भी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में यह प्रतियोगिता नहीं हो सकी।

बाइस साल का यह खिलाड़ी 2017 से अमेरिका में है जब वह छात्रवृत्ति पर एमबीए कोर्स करने के लिए कंसास स्टेट यूनिवर्सिटी से जुड़े थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!