लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय को जानकारी दी गई, भनोट तोक्यो ओलंपिक में आईओए या एएफआई का प्रतिनिधि नहीं

By भाषा | Updated: June 7, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून दिल्ली उच्च न्यायालय को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने सूचित किया है कि 2010 राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले का आरोपी ललित भनोट तोक्यो ओलंपिक के लिए उनके प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं है।

आईओए और एफआई ने यह जवाब उस याचिका पर दिया है जिसमें भनोट को आगामी तोक्यो ओलंपिक, एशियाई खेलों या राष्ट्रमंडल खेलों सहित अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में आईओए, एफआई या भारत का प्रतिनिधित्व करने से रोकने का आग्रह किया गया था।

तोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होना है।

भनोट के खिलाफ आयोजन समिति के तत्कालीन अध्यक्ष सुरेश कलाड़ी सहित नौ अन्य लोगों के साथ खेलों से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई चल रही है जिसमें कथित धोखाधड़ी, षड्यंत्र और सरकार को 90 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाने के आरोप शामिल हैं।

न्यायमूर्ति मनमोहन और नवीन चावला की पीठ ने आईओए और एएफआई के वकीलों के बयान स्वीकार किए और मामले की अगली सुनवाई आठ जुलाई तय की।

आईओए का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ वकील प्रमोद कुमार दुबे और एएफआई का प्रतिनिधित्व वकील ऋषिकेश बरूआ कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!