लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने खेल अधिकारियों से आईओए की एजीएम का स्थल गुवाहाटी से हटाकर दिल्ली करने को कहा

By भाषा | Updated: December 17, 2021 18:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने खेल अधिकारियों से भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की 19 दिसंबर को होने वाली आम सालाना बैठक (एजीएम) के स्थल को गुवाहाटी से हटाकर राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली करने को कहा है।

यह निर्देश उन आरोपों को देखते हुए आया है कि संघ की कार्यकारी समिति के चुनाव गैर कानूनी तरीके से कराये जा रहे थे।

न्यायमूर्ति मनमोहन और नज्मी वजीरी की विशेष पीठ ने एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश को बैठक में प्रशासक के रूप में नियुक्त किया और कहा कि बैठक दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ भवन में होगी।

उच्च न्यायालय ने इससे पहले आईओए की कार्यकारी समिति के 19 दिसंबर को होने वाले चुनावों पर यथास्थिति बनाये रखने का निर्देश दिया था और कहा था कि वह 23 दिसंबर को इस मामले की सुनवाई करेगी।

उच्च न्यायायल ने 30 नवंबर को वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा के आवेदन पर अंतरिम आदेश जारी किया था।

मेहरा ने कहा था कि 19 दिसंबर को प्रस्तावित चुनाव पूरी तरह से गैर कानूनी तरीके से कराये जा रहे हैं और इन्हें जब तक नहीं कराया जाना चाहिए तब तक लंबित याचिकाओं की सुनवाई और अंतिम फैसला नहीं आ जाता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!