लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने आईओए चुनाव में यथास्थिति बनाए रखने को कहा

By भाषा | Updated: November 30, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को निर्देश दिया कि भारतीय ओलंपिक समिति (आईओए) की कार्यकारी समिति के 19 दिसंबर को होने वाले चुनावों को लेकर यथास्थिति बनाकर रखी जाए।

न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति नजमी वजीरी की पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा की याचिका पर अंतरिम आदेश जारी किया और इस मामले को आगे की सुनवाई के लिए दो दिसंबर को सूचिबद्ध किया।

अदालत मेहरा की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें कहा गया था कि 19 दिसंबर को होने वाले प्रस्तावित चुनाव पूरी तरह अवैध हैं और उसके समक्ष लंबित याचिकाओं और निवेदन पर सुनवाई और उन पर फैसला लंबित रहने तक चुनाव नहीं होने चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि आईओए ने अपने चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी है और अदालत के आदेश, देश के कानून, भारतीय राष्ट्रीय खेल विकास संहिता और अन्य विभिन्न निर्देशों का उल्लंघन करते हुए चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा है।

उन्होंने अदालत से अपील की कि चुनाव के कार्यक्रम में बदलाव किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!