हिग्स का परीक्षण पॉजीटिव, ह्यूस्टन ओपन से बाहर

By भाषा | Updated: November 4, 2020 12:05 IST2020-11-04T12:05:35+5:302020-11-04T12:05:35+5:30

Higgs tested positive, out of Houston Open | हिग्स का परीक्षण पॉजीटिव, ह्यूस्टन ओपन से बाहर

हिग्स का परीक्षण पॉजीटिव, ह्यूस्टन ओपन से बाहर

ह्यूस्टन, चार नवंबर (एपी) शीर्ष गोल्फर हैरी हिग्स को कोरोना वायरस के लिये किये गये परीक्षण में पॉजीटिव पाया गया है जिसके कारण उन्हें ह्यूस्टन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट से हटना पड़ा।

पीजीए टूर में यह लगातार चौथी प्रतियोगिता है जिसमें किसी खिलाड़ी को कोविड-19 के परीक्षण में पॉजीटिव पाया गया।

इससे पहले जोजो चैंपियनशिप में एडम स्कॉट, सीजे कप में डस्टिन जॉनसन और लास वेगास की प्रतियोगिता में टोनी फिनाउ का परीक्षण पॉजीटिव आया था।

हिग्स ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह स्वयं ही गाड़ी चलाकर ह्यूस्टन पहुंचे थे। उन्हें अब 10 दिन तक पृथकवास पर रहना होगा। उनकी जगह टूर्नामेंट में क्रेमर हिकॉक को लिया गया है।

Web Title: Higgs tested positive, out of Houston Open

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे