लाइव न्यूज़ :

एचएफआई निदेशक ने भारत में हैंडबॉल के विकास को लेकर वैश्विक निकाय के अध्यक्ष से मुलाकात की

By भाषा | Updated: August 13, 2021 13:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त भारतीय हैंडबॉल महासंघ (एचएफआई) के कार्यकारी निदेशक आनंदेश्वर पांडे ने अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल महासंघ (आईएचएफ) के अध्यक्ष हसन मुस्तफा से मुलाकात कर देश में इस खेल के विकास के लिए एक खाका तैयार करने के लिए कहा।

तोक्यो ओलंपिक के दौरान हुई मुलाकात में इस बात पर चर्चा हुई कि आईएचएफ भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन देने के लिए अपना समर्थन कैसे दे सकता है और किस तरह से स्थानीय कोचों और तकनीकी अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए शीर्ष विदेशी कोच और विशेषज्ञ प्रदान कर सकता है।

पांडे ने कहा, ‘‘ आईएचएफ अध्यक्ष के साथ यह एक बहुत ही सार्थक बैठक थी। आईएचएफ देश में इस खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए हमारा समर्थन करने को लेकर दिलचस्पी रखता है। हमने इस बात पर भी चर्चा की कि कैसे आईएचएफ इस खेल को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे मिशन में मदद कर सकता है।’’

हैंडबॉल हाल के दिनों में भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, खासकर प्रीमियर हैंडबॉल लीग (पीएचएल) की शुरुआत के साथ। इसे खेलो इंडिया कार्यक्रम में भी शामिल किया गया है जिससे जमीनी स्तर पर और विकास हो सकेगा।

आईएचएफ ने लीग का समर्थन करने का भी वादा किया, जिससे भारत में हैंडबॉल के विकास को बढ़ावा देने और पेशेवर तौर पर अधिक खिलाड़ियों को आकर्षित करने की उम्मीद है।

पीएचएल के शुरुआती सत्र का आयोजन ‘ब्लूस्पोर्ट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ करेगा जो एचएफआई से आधिकारिक लाइसेंस धारक है। एचएफआई के तत्वावधान में दिसंबर-जनवरी में इसका आयोजन होने वाला था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे टाल दिया गया।

‘टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स)’ के तहत खेल मंत्रालय द्वारा हैंडबॉल को प्राथमिकता वाले खेल के रूप में शामिल किया गया है और देश में फिलहाल इसके करीब 80,000 पंजीकृत खिलाड़ी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!