लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के कारण बुंदेसलीगा में हेर्था के अगले तीन मुकाबले स्थगित

By भाषा | Updated: April 16, 2021 18:17 IST

Open in App

बर्लिन, 16 अप्रैल (एपी) हेर्था बर्लिन के अगले तीन बुंदेसलीगा फुटबॉल मैचों को स्थगित कर दिया गया है क्योंकि पूरी टीम को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के बाद पृथकवास में जाने का आदेश दिया गया है।

जर्मन फुटबॉल लीग ने शुक्रवार को कहा कि वे रविवार को मेंज, 21 अप्रैल को फ्रेबर्ग और 24 अप्रैल को शाल्के के खिलाफ होने वाले मुकाबलों की नई तारीखों की घोषणा जल्द करेगी।

मुकाबले स्थगित होने से हेर्था का अगले महीने कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा। हेर्था की टीम अभी 18 टीमों की तालिका में 15वें स्थान पर चल रही है और उस पर निचली लीग में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है। अभी छह दौर के मुकाबले खेले जाने बाकी हैं।

मुख्य कोच पाल दरदाई, उनके एक सहायक कोच और दो खिलाड़ियों के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद बर्लिन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने पूरी टीम को 14 दिन तक घर में पृथकवास पर रहने को कहा है। गोलकीपर रुने जार्सटीन भी इस महीने पॉजिटिव पाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!