लाइव न्यूज़ :

एंडालूसिया रैली में चौथे और पांचवें स्थान पर रहे हीरो टीम के चालक

By भाषा | Updated: May 17, 2021 14:59 IST

Open in App

विलामार्टिन (स्पेन) 17 मई भारत की हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम रैली शीर्ष तीन में जगह बनाने से चूक गयी लेकिन उसके चालक जोकिम रोड्रिग्स और फ्रैंको कैमी एंडालूसिया रैली में क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।

जोकिम रोड्रिग्स और कैमी के पास अंतिम चरण में टीम के लिये पोडियम (शीर्ष तीन स्थान) हासिल करने का सर्वश्रेष्ठ मौका था। रोड्रिग्स ने दमदार शुरुआत की लेकिन दो बार दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण सातवें स्थान पर रहे।

इससे रोड्रिग्स संपूर्ण तालिका (तीनों रेस के परिणाम पर आधारित सूची) में चौथे स्थान पर पहुंच गये। कैमी रैली के आखिरी चरण में पांचवें स्थान पर रहे और इससे वह संपूर्ण तालिका में भी पांचवें स्थान पर पहुंच गये।

टीम के एक अन्य चालक सेबेस्टियन बुहलर पर इंजिन बदलने के कारण कल 15 मिनट का जुर्माना लगा था। इससे वह संपूर्ण तालिका में शीर्ष तीन में जगह बनाने से चूक गये। वह तीसरे चरण में चौथे स्थान पर रहे लेकिन संपूर्ण सूची में उन्हें आठवां स्थान मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!