लाइव न्यूज़ :

मुंबई इंडियन्स के साथ आईपीएल के दौरान बुमराह के दिमाग को पढ़ने में मदद मिली: पेटिन्सन

By भाषा | Updated: December 5, 2020 20:37 IST

Open in App

सिडनी, पांच दिसंबर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पेटिन्सन ने कहा कि हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियन्स के लिए खेलते हुए उन्हें जसप्रीत बुमराह के दिमाग को पढ़ने में मदद मिली और वह इस दौरान उनके घातक यॉर्कर गेंदों के रहस्य को जानना चाहते थे।

आईपीएल नीलामी के दौरान पेटिन्सन के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगायी थी लेकिन लसिथ मलिंगा के टूर्नामेंट से हटने के बाद मुंबई इंडियन्स ने उन्हें टीम से जोड़ा। उन्होंने इस दौरान 10 मैचों में 11 विकेट लिये।

पेटिन्सन ने ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस से कहा, ‘‘ मेरी किस्मत अच्छी थी कि मुझे आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई की टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘बुमराह टी20 प्रारूप में विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है। मैं उनका दिमाग पढ़ने में सफल रहा। मैं उनकी यॉर्कर और उसकी सटीकता के बारे में सोच रहा था। वह थोड़ी ऊंचाई से गेंदबाजी करना पसंद करते है।’’

तीस साल के पेटिन्सन भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य है और वह रविवार से शुरू होने वाले अभ्यास मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ए का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होंने बुमराह के बारे में कहा, ‘‘ वह शानदार है। उसकी गेंदबाजी का तरीका अलग है, उसे ऐसा करने की पूरी छूट है और इसी वजह से वह सफल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!