लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से ओलंपिक एथलीटों के लिए विशेष टीकाकरण केंद्र तैयार करने को कहा

By भाषा | Updated: June 22, 2021 22:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून भारत सरकार ने मंगलवार को सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों से तोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय दल के लिए समर्पित कोविड-19 टीकाकरण केंद्र को तैयार करने को कहा है।

भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा है कि देश में 120 से अधिक खिलाड़ियों सहित 190 सदस्यों को तोक्यो ओलंपिक में भेजने की संभावना है, जो 23 जुलाई से शुरू होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा , ‘‘ ओलंपिक के लिए एथलीटों, कोचों, सहायक कर्मचारियों और प्रतिनिधि सदस्यों को पूरी तरह से टीकाकरण की आवश्यकता है, जिसमें खेलों के लिए प्रस्थान से पहले कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक भी शामिल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस संबंध में, आपसे अनुरोध है कि कृपया अपने राज्यों में समर्पित कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों की पहचान करें और एथलीटों, कोचों, सहायक कर्मचारियों और प्रतिनिधि सदस्यों को तोक्यो ओलंपिक के लिए रवाना होने से पहले कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक के साथ पूर्ण टीकाकरण करने के लिए जरूरी व्यवस्था करें।’’

आईओए (भारतीय ओलंपिक संघ) ने कहा है कि ओलंपिक के लिए जाने वाले अधिकांश एथलीटों (कुछ को छोड़कर) ने टीके की अपनी पहली डोज प्राप्त कर ली है। इसमें उन एथलीटों के लिए भी व्यवस्था की गई है जो विदेश में प्रशिक्षण ले रहे हैं और उनके सीधे तोक्यो जाने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!