लाइव न्यूज़ :

हजारे ट्रॉफी : सेना से हार के बावजूद सौराष्ट्र हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: March 1, 2021 19:03 IST

Open in App

कोलकाता, एक मार्च सेना से 62 रन से हारने के बावजूद सौराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के ग्रुप ई से शीर्ष टीम के तौर पर नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया ।

सौराष्ट्र के 16 अंक थे और वह चंडीगढ से चार अंक आगे था । चंडीगढ को जम्मू कश्मीर ने आठ विकेट से हराया ।

सेना ने राहुल सिंह गेहलोत के 158 रन की मदद से सात विकेट पर 301 रन बनाये । जवाब में सौराष्ट्र की टीम 43 . 1 ओवर में 233 रन पर आउट हो गई ।

लगातार पांचवीं जीत दर्ज करने की कोशिश में जुटी सौराष्ट्र ने सेना के चार विकेट 10 . 3 ओवर में 26 रन पर निकाल दिये । कप्तान जयदेव उनादकट ने 51 रन देकर तीन विकेट चटकाये ।

गेहलोत ने अपनी पारी में 21 चौके और दो छक्के लगाये । देवेंदर लोचाब ने 86 गेंद में 64 रन बनाये ।

जवाब में सौराष्ट्र की टीम शुरू ही से संघर्ष करती नजर आई । बायें हाथ के स्पिनर राहुल सिंह ने 45 रन देकर चार विकेट लिये । वरूण चक्रवर्ती 62 रन देकर तीन विकेट लिये।

एक अन्य मैच में हरियाणा ने बंगाल को पांच विकेट से हरा दिया । बंगाल की टीम 45 . 1 ओवर में 177 रन पर आउट हो गई । जवाब में हरियाणा ने पांच विकेट खोकर 43 . 3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!