लाइव न्यूज़ :

हेजार्ड रीयाल मैड्रिड के स्पेनिश लीग के आखिरी मैच से बाहर, मेस्सी को मिली बाहर रहने की अनुमति

By भाषा | Updated: May 22, 2021 10:43 IST

Open in App

मैड्रिड, 22 मई (एपी) स्टार खिलाड़ी एडेन हेजार्ड चोटिल होने के कारण रीयाल मैड्रिड के स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में आखिरी और महत्वपूर्ण मैच में नहीं खेल पाएंगे लेकिन कप्तान सर्जियो रामोस की लंबे समय बाद वापसी हुई है।

हेजार्ड को विल्लारीयाल के खिलाफ होने वाले मैच के लिये रीयाल मैड्रिड की टीम में शामिल नहीं किया गया है। रीयाल मैड्रिड को स्पेनिश लीग में अपने खिताब का बचाव करने के लिये इस मैच में हर हाल में जीत चाहिए।

रीयाल मैड्रिड अभी एटलेटिको मैड्रिड से दो अंक पीछे है। इसलिए इस मैच में उसे जीत के साथ एटलेटिको की हार की कामना भी करनी होगी जिसे एक अन्य मैच में वल्लाडोलिड का सामना करना है।

कप्तान रामोस की वापसी से रीयाल मैड्रिड का मनोबल बढ़ा है। चोटिल होने के कारण वह मार्च से ही बाहर थे।

खिताब की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका बार्सिलोना सत्र के अपने आखिरी मैच में लियोनेल मेस्सी के बिना उतरेगा। मेस्सी को अंतिम स्थान की टीम इबार के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर रहने की अनुमति दे दी गयी है। वह कोपा अमेरिका की तैयारियों के सिलसिले में अतिरिक्त विश्राम लेना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!