लाइव न्यूज़ :

भारत और पाकिस्तान के खेल भाईचारे से प्रभावित हैं हेडन

By भाषा | Updated: October 26, 2021 16:12 IST

Open in App

दुबई, 26 अक्टूबर आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने टी20 विश्व कप के मैच में भारत और पाकिस्तान द्वारा दिखाये गये भाईचारे की प्रशंसा करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने अपने व्यवहार से एक उदाहरण पेश किया।

भारत रविवार को खेले गये सुपर 12 के इस मैच में 10 विकेट से हार गया था। यह पाकिस्तान की आईसीसी विश्व कप में भारत पर पहली जीत है। भारतीय कप्तान विराट कोहली का विजेता टीम के नायक मोहम्मद रिजवान को गले लगाना मैच की सबसे अच्छी तस्वीरों में एक थी।

पाकिस्तान की टी20 टीम के साथ बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में काम करने वाले हेडन ने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘जिस चीज ने मुझे प्रदर्शन से अधिक प्रेरित किया, वह शानदार खेल भाईचारा था।’’

भारत के पूर्व कप्तान और टीम के मेंटोर (मार्गदर्शक) महेंद्र सिंह धोनी को भी खेल समाप्त होने के बाद कप्तान बाबर आजम, शोएब मलिक और तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी सहित पाकिस्तान के खिलाड़ियों से बात करते देखा गया।

हेडन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने इसका अच्छा उदाहरण पेश किया कि ‘हमें इंसान के रूप में एक दूसरे के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘‘यह खेल की भूमिका है, इसलिए महेंद्र सिंह धोनी को पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों से बात करते हुए देखना अच्छा लगा तथा विराट कोहली और रिजवान ने मैदान पर कड़ी जंग के बाद भाईचारा दिखाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!