लाइव न्यूज़ :

दुनिया को दिखाना है कि जापान सुरक्षित तरीके से ओलंपिक की मेजबानी कर सकता है : सुगा

By भाषा | Updated: July 20, 2021 10:55 IST

Open in App

तोक्यो, 20 जुलाई (एपी) जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने तोक्यो ओलंपिक से पहले खेल अधिकारियों से कहा कि दुनिया को दिखाना है कि जापान ओलंपिक खेलों की सुरक्षित मेजबानी कर सकता है ।

कोरोना महामारी के बीच घोषित आपातकाल की स्थिति में हजारों खिलाड़ी, अधिकारी, स्टाफ और मीडियाकर्मी जापान पहुंच रहे हैं । प्रतिस्पर्धा बुधवार से शुरू हो जायेंगी जब सॉफ्टबॉल और महिला फुटबॉल के मुकाबले होंगे ।

सुगा ने यहां एक पांच सितारा होटल में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्यों के साथ बैठक में कहा ,‘‘ दुनिया बड़ी समस्याओं से घिरी है । ऐसे में हमें ओलंपिक की सफल मेजबानी करनी है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जापान को यह दुनिया को दिखाना है। हम जापान के लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखेंगे ।’’

सुगा ने स्वीकार किया कि ओलंपिक तक के जापान के सफर की रफ्तार कई बार मंद पड़ी लेकिन कहा कि टीकाकरण शुरू होने के बाद लंबी सुरंग खत्म होती दिख रही है ।

जापान में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ओलंपिक के दौरान विदेशों से इतने सारे आगंतुकों को आने की अनुमति देने पर सवाल उठाये थे । ओलंपिक में स्थानीय या विदेशी दर्शक नहीं होंगे ।

आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक को दो सप्ताह पहले यहां पहुंचनेके बाद से विरोध का सामना करना पड़ रहा है ।

उन्होंने कहा कि खेल शांति, एकजुटता और सद्भाव का संदेश देंगे । उन्होंने यह भी कहा कि खेलों को रद्द करना कभी विकल्प नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!