लाइव न्यूज़ :

नीरज के स्वर्ण जीतने के बाद जश्न में डूबा हरियाणा

By भाषा | Updated: August 7, 2021 20:43 IST

Open in App

पानीपत, सात अगस्त नीरज चोपड़ा के तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनका गृह राज्य हरियाणा जश्न में डूब गया। लोगों ने सड़कों पर निकलकर और आतिशबाजी करके इस उपलब्धि का जश्न मनाया।

तेईस वर्षीय चोपड़ा ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। वह ट्रैक एवं फील्ड में पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।

चोपड़ा के परिजनों के फोन लगातार घनघना रहे हैं और उनके पास कई हस्तियों के फोन और संदेश आ रहे थे।

चोपड़ा के पिता सतीश ने कहा कि उनके बेटे ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘उसके साथ सभी देशवासियों का आशीर्वाद था।’’

पहलवान बजरंग पूनिया के कांस्य पदक जीतने के कुछ देर बाद चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने की खबर आयी। सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी और पानीपत में लोगों ने इन दोनों की उपलब्धियों का जश्न मनाया।

चोपड़ा के परिवार ने घर में बड़ी स्क्रीन लगा रखी थी तथा उनके सभी पड़ोसी, बच्चे उस पर सीधा प्रसारण देख रहे थे।

उनके घर में कई मीडियाकर्मी भी पहुंचे थे और चोपड़ा परिवार उनकी आवभगत करने में व्यस्त था।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पहले बजरंग पूनिया के पिता से बात की और बाद में चोपड़ा के माता पिता को भी बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!