लाइव न्यूज़ :

हरियाणा ने ओलंपिक पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 22:10 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 अगस्त हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को ओलंपिक से लौटने वाले राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनमें कुल 23 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने खिलाड़ियों में चेक वितरित किये और राज्य की खेल नीति के अनुरूप उन्हें नौकरी के पत्र भी सौंपे गये।

राज्यस्तरीय सम्मान समारोह पंचकुला में आयोजित किया गया जिसमें तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के 32 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समारोह में उपस्थित नहीं हो पाये क्योंकि उनके छोटे भाई गुलशन खट्टर का गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा बुखार से पीड़ित होने के कारण समारोह में उपस्थित नहीं हो पाये। वह कुछ समय के लिये वर्चुअली समारोह से जुड़े।

पहलवान विनेश फोगाट, निशानेबाज मनु भाकर, मुक्केबाज अमित पंघाल, विकास कृष्ण और मनीष कौशिक तथा भाला फेंक की एथलीट सीमा पूनिया ने भी समारोह में हिस्सा नहीं लिया।

नीरज चोपड़ा के स्थान पर उनके चाचा भीम चोपड़ा को छह करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया। रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया को चार करोड़ और कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया को 2.5 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया।

कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों सुरेंदर कुमार और सुमित में से प्रत्येक को 2.5 करोड़ रुपये के चेक सौंपे गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!