हरियाणा को रिकर्व तीरंदाजी खेलो इंडिया उत्तरी क्षेत्र प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान

By भाषा | Updated: November 7, 2021 20:42 IST2021-11-07T20:42:51+5:302021-11-07T20:42:51+5:30

Haryana gets top position in Recurve Archery Khelo India Northern Zone Competition | हरियाणा को रिकर्व तीरंदाजी खेलो इंडिया उत्तरी क्षेत्र प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान

हरियाणा को रिकर्व तीरंदाजी खेलो इंडिया उत्तरी क्षेत्र प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान

सोनीपत, सात नवंबर हरियाणा ने रविवार को यहां पहले खेलो इंडिया तीरंदाजी टूर्नामेंट (उत्तरी क्षेत्र) के रिकर्व वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, साइ राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र और पंजाब ने भी प्रभावित किया।

हरियाणा ने सचिन गुप्ता की अगुआई में सीनियर रिकर्व वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया जिसमें साथी तीरंदाजों ने जूनियर रिकर्व महिला वर्ग में क्लीन स्वीप से राज्य का शीर्ष स्थान सुनिश्चित किया।

टूर्नामेंट उत्तरी क्षेत्र - दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान - के तीरंदाजों के लिये आयोजित किया गया।

कुल 91 रिकर्व तीरंदाजों (53 पुरूष और 38 महिलाओं) और 76 कम्पाउंड तीरंदाजों (49 पुरूष और 27 महिला) ने शुरूआती चरण में हिस्सा लिया।

भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा कि खेलो इंडिया तीरंदाजी टूर्नामेंट धीरे धीरे नियमित तौर पर आयोजित किये जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Haryana gets top position in Recurve Archery Khelo India Northern Zone Competition

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे