लाइव न्यूज़ :

पुरूष ट्रैप निशानेबाजी में लक्ष्य का दबदबा, एयर पिस्टल में हरियाणा के सरबजोत और रिदम ने मारी बाजी

By भाषा | Updated: January 16, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी लक्ष्य शेरोन शनिवार को यहां राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल में पुरूषों के ट्रैप स्पर्धा के दूसरे चरण (टी2) में विजेता रहे जबकि 10 मीटर एयर पिस्टल के पुरूष और महिला वर्ग में हरियाणा के दो निशानेबाजों क्रमश: सरबजोत सिंह और रिदम सांगवान विजेता बनकर उभरे।

एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता लक्ष्य दूसरे चरण के क्वालीफाइंग में 122 अंक के साथ शीर्ष पर रहने के बाद फाइनल्स में 43 अंक बनाये। उन्होंने तमिलनाडु के पृथ्वीराज तोंदाइमन को पछ़ाडकर इस वर्ग में अपना दबदबा कायम किया।

इससे पहले बुधवार को वह ट्रैप निशानेबाजी के पहले चरण (टी1) के भी विजेता रहे थे।

पुरूषों के 10 मीटर एयर पिस्टल के दूसरे चरण (टी2) के ट्रायल के फाइनल में जूनियर विश्व कप के पूर्व विजेता सरबजोत ने 242.6 अंक हासिल कर पूर्व विश्व रिकार्डधारी वायु सेना के शहजर रिजवी (240.2) और ओएनजीसी के अमनप्रीत सिंह (218.8) को पछाड़ा।

पहले चरण (टी1) के ट्रायल के विजेता सौरव चौधरी क्वालीफिकेशन में 587 अंक के साथ शीर्ष पर रहने के बाद फाइनल्स में छठे स्थान पर रहे।

महिलाओं की एयर पिस्टल स्पर्धा के दूसरे चरण (टी2) के क्वालीफिकेशन में 583 अंक के साथ शीर्ष पर रहने वाली मनु भाकर फाइनल्स में 220.4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।

रिदम 240.6 अंक के साथ इसकी विजेता बनी जबकि उत्तर प्रदेश की नेहा (240.1) दूसरे स्थान पर रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!