लाइव न्यूज़ :

हरियाणा की मुक्केबाजों को चौथी जूनियर बालिका राष्टूीय चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण

By भाषा | Updated: August 1, 2021 20:40 IST

Open in App

सोनीपत, एक अगस्त हरियाणा की मुक्केबाजों ने रविवार को यहां चौथी जूनियर बालिका राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपने अभियान का अंत 10 स्वर्ण पदक के साथ शीर्ष पर रहते हुए किया। महाराष्ट्र आठ पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

हरियाणा की टीम ने 10 स्वर्ण के अलावा तीन रजत पदक सहित कुल 13 पदक जीते और चैंपियनशिप में शीर्ष टीम रही।

इसी हफ्ते चौथी युवा महिला मुक्केबाजी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी हरियाणा की टीम शीर्ष पर रही थी।

मुस्कान (46 किग्रा) ने अंतिम दिन गत चैंपियन हरियाणा को पहला स्वर्ण दिलाया जब उन्होंने झारखंड की अनु को 4-0 से शिकस्त दी।

माही राघव ने भी एकतरफा मुकाबले में अर्शदीप कौर को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

वीशू राठी (48 किग्रा), तनु (52 किग्रा), आरजू (54 किग्रा), आंचल सैनी (57 किग्रा), रुद्रिका (70 किग्रा), प्रांजल यादव (75 किग्रा), संजना (80 किग्रा) और कीर्ति (+80 किग्रा) ने भी हरियाणा के लिए स्वर्ण पदक जीते।

हरियाणा की नेहा (50 किग्रा), कनिष्का मान (60 किग्रा) और स्नेहा (66 किग्रा) को हालांकि फाइनल में हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

महाराष्ट्र ने एक स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

दिल्ली एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल चार पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!