लाइव न्यूज़ :

हरियाणा और एसएससीबी का चौथी युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में दबदबा कायम

By भाषा | Updated: July 22, 2021 20:33 IST

Open in App

सोनीपत, 22 जुलाई हरियाणा की 12 महिला मुक्केबाजों और सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) के नौ पुरुष मुक्केबाजों ने गुरुवार को यहां चौथी युवा पुरुष और महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना ली।

एसएससीबी के विश्वनाथ सुरेश (48 किग्रा) ने अपने तेज तर्रार प्रदर्शन के दम पर पंजाब के गोपी को हराया। सभी जजों ने सुरेश के पक्ष में फैसला दिया। अगले दौर के मुकाबले में उनका सामना आंध्र प्रदेश के उपेंद्र चल्ला से होगा।

युवा विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके विश्वामित्र चोंगथम (51 किग्रा) ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हरियाणा के रमन पर 5-0 के अंतर की जीत दर्ज की। अब वह स्वर्ण पदक के लिए हिमाचल प्रदेश के अभिनव कटोच से भिड़ेंगे।

फाइनल में जगह बनाने वाले एसएससीबी के सात अन्य मुक्केबाज विक्टर सिंह (54 किग्रा), विजय सिंह (57 किग्रा), रबीचंद्र सिंह (60 किग्रा), सनतोई मैतेई (63 किग्रा), अंजनी कुमार (67 किग्रा), जयदीप रावत (71 किग्रा), दीपक (75 किग्रा) रहे।

महिला वर्ग में 2021 की युवा विश्व चैंपियन गीतिका (48 किग्रा) ने दिन के पहले मुकाबले में उत्तर प्रदेश की रागिनी उपाध्याय के खिलाफ एकतरफा अंदाज में 5-0 की जीत के साथ हरियाणा के लिए माहौल तैयार किया। गीतिका ने दूरी बनाते हुए रागिनी का सामना किया औऱ तीन राउंड के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वी पर कई जानदार घूंसे मारे। अब फाइनल में उनका सामना उत्तराखंड की निवेफिता कार्की से होगा।

हरियाणा की नीरू खारती को 52 किग्रा फ्लाईवेट वर्ग के सेमीफाइनल में पहले राउंड में उत्तर प्रदेश की आंचल सिंह की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा लेकिन नीरू ने और अगले दो राउंड में जजों को संतुष्ट करने वाला प्रदर्शन कर 5-0 से जीत हासिल की।

सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली हरियाणा की अन्य मुक्केबाज तमन्ना (50 किग्रा), नेहा (54 किग्रा), प्रीति (57 किग्रा), प्रीति दहिया (60 किग्रा), खुशी (63 किग्रा), मुस्कान (66 किग्रा), सनेहा (75 किग्रा), निधि (81 किग्रा) , लशु यादव (70 किग्रा) और दीपिका (+81 किग्रा) हैं।

पुरुष और महिला दोनों वर्ग के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!