लाइव न्यूज़ :

निशिकोरी को हराकर हैरिस दुबई ओपन के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: March 19, 2021 10:23 IST

Open in App

दुबई, 19 मार्च (एपी) लॉयड हैरिस ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए केई निशिकोरी को हराकर दुबई ओपन टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वह इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने वाले पहले क्वालीफायर बन गये हैं।

विश्व में 81वें नंबर के इस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने तीसरे सेट में दो ब्रेक प्वाइंट बचाकर जापान के निशिकोरी को 6-1, 3-6, 6-3 से हराया। उन्होंने इससे पहले दूसरे दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त डोमिनिक थीम को शिकस्त दी थी।

हैरिस का सामना अब तीसरी वरीयता प्राप्त डेनिस शापोवालोव से होगा जिन्होंने जेरेमी चार्डी को 7-5, 6-4 से हराकर पिछले पांच महीनों में पहली बार एटीपी टूर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनायी।

रूस के आंद्रेई रूबलेव ने मार्टन फुकसोविच 7-5, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की जहां उनका सामना हमवतन असलान करातसेव से होगा। करातसेव ने यानिक सिनर को 6-7 (5), 6-3, 6-2 से पराजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!