लाइव न्यूज़ :

बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के लिए हरजिंदर सिंह भारत के मिशन प्रमुख नियुक्त

By भाषा | Updated: December 20, 2021 22:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने सोमवार को भारतीय आइस हॉकी संघ के महासचिव हरजिंदर सिंह को बीजिंग में होने वाले 2022 शीतकालीन ओलंपिक के लिए भारतीय दल का मिशन प्रमुख नियुक्त किया।

हरजिंदर 2018 में दक्षिण कोरिया के प्योंगचैंग में हुए 23वें शीतकालीन ओलंपिक खेलों में भी भारत के मिशन प्रमुख थे।

आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने हरजिंदर की नियुक्ति के बाद अपनी और उनकी दो तस्वीरें साझा की।

बीजिंग शीतकालीन खेलों का आयोजन चार से 20 फरवरी तक किया जाएगा।

अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, लिथुआनिया और कनाडा ने चीन द्वारा मानवाधिकार के कथित उल्लंघन के कारण बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के राजनयिक बहिष्कार का फैसला किया है।

लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पुष्टि की थी वह एकजुटता दिखाते हुए बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे।

कश्मीर के आरिफ खान अब तक आगामी खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के एकमात्र खिलाड़ी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!