लाइव न्यूज़ :

टी20 के लिये हार्दिक ने किया अभ्यास, धवन रह सकते हैं टीम से बाहर

By भाषा | Updated: March 9, 2021 19:58 IST

Open in App

अहमदाबाद, नौ मार्च हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की श्रृंखला से पहले नेट्स पर गेंदबाजी का काफी अभ्यास किया जिससे सीमित ओवरों के प्रारूप में भारत को गेंदबाजी में अतिरिक्त विकल्प मिल जायेगा ।

हार्दिक ने अपने ट्विटर पेज पर अभ्यास का वीडियो साझा किया है । मुख्य कोच रवि शास्त्री , बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ और कप्तान विराट कोहली भी मौजूद थे ।

हार्दिक ने 2019 में कमर में स्ट्रेस फ्रेक्चर होने के बाद बहुत कम ही गेंदबाजी की है । आस्ट्रेलिया में वनडे मैचों में उन्हें गेंदबाजी करनी पड़ी थी जब वह अपने एक्शन में बदलाव कर रहे थे ।

पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता और टेस्ट बल्लेबाज रहे देवांग गांधी ने उनके एक्शन में बदलाव को देखा । उन्होंने कहा ,‘‘ऐसा लगता है कि उसकी ‘जंप’ छोटी हो गई है जिससे उसके एक्शन में बदलाव आया है ।’’

अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को पांच टी20 मैचों की श्रृंखला में संभवत: तभी मौका मिल सकता है जब केएल राहुल या रोहित शर्मा में से कोई चोटिल हो या किसी को आराम दिया जाये ।

पिछले साल आईपीएल में राहुल के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले धवन का रोहित की वापसी के बाद टी20 टीम में जगह बना पाना मुश्किल है ।

गांधी का मानना है कि ऋषभ पंत को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिये ताकि आक्रामक खेल दिखाने का पूरा मौका मिल सके और सूर्यकुमार यादव को पांचवें नंबर पर उतारा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!